कोडरमा, फरवरी 24 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि प्रखंड के ग्राम कांको में पांच दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार से विधि विधान के साथ शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 801 महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई। इसका उदघाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष प्रो. जानकी यादव, जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया श्यामदेव यादव, बीरेंद्र यादव, उमेश यादव, सुरेश यादव आदि ने फीता काटकर किया। कलश यात्री महिलाओं ने बराकर नदी से उठाकर विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया। इस दौरान धर्म की जय हो- अधर्म का नाश हो समेत कई धार्मिक उदघोष लगाये गये, जिससे वातावरण पूरी तरह का भक्तिमय हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...