कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय हनुमत महायज्ञ शुरू
गोपालगंज, अप्रैल 19 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता प्रखंड के लंगटूहाता गांव में श्री संकटमोचन हनुमत बालाजी प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति नंदन महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए गाजे-बाजे के साथ शामिल हुईं। यात्रा का शुभारंभ लंगटूहाता गांव स्थित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ किया गया। श्रद्धालु 'जय श्री राम' और 'बजरंग बली की जय' के जयघोष लगाते हुए पुरानी बाजार, शेख टोली,मांझा बाजार, कर्णपुरा,सुदा साह के टोला गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय महायज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश यात्रा यह यज्ञ पांच दिनों तक चलेगा । मौके पर विधायक मंजीत सिंह , पूर्व मुखिया मनोरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.