गिरडीह, फरवरी 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर गांव के पास स्थित शिव मंदिर जिरासन में मंगलवार को 301 महिलाओं एवं युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर पांच दिवसीय शिव-शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ किया। यज्ञाचार्य अवध किशोर त्रिवेदी के नेतृत्व में महिलाओं ने यज्ञ मंडप से कलश यात्रा निकालकर मंदिर की परिक्रमा करते हुए गुनियाथर के रास्ते तेतरिया स्थित दुर्गा मंडप पहुंची। मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए बड़नेर नदी पहुंची। जहां विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में पवित्र जल भरकर यज्ञ मंडप तक पहुंची। उपाचार्य गोविंद त्रिवेदी सहित किशोर शास्त्री, निरंजन शास्त्री, नीलेश शास्त्री एवं अर्जुन शास्त्री के द्वारा परायण पाठ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ समिति के जागेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि महायज्ञ में अयोध्या से आए सुमन आनंद उपाध्याय के द्वारा संगीतमय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.