गिरडीह, मार्च 22 -- तिसरी। तिसरी के पिपरटांड़ गांव में नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली के प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीश्री 1008 रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही 5 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरु हो गया। कलश यात्रा पिपराटांड़ स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। क्षेत्र की 551 महिलाएं और युवतियां गेरुआ वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर पिपराटांड़ गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से निकली। इसके बाद मुख्य मार्ग से पिपराटांड़ सहित रतनगरूड़ा, कुड़ियामो, सिजुआ, चोरनीतरी आदि गांवों का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा चोरनीतरी नदी तट के पास पहुंची। जहां पुजारियों द्वारा विधि विधान से कलश में जल भरवाया गया। इसके पश्चात यज्ञ स्थल पहुंचने पर महिलाओं और युवतियों द्वारा यज्ञ स्थल क...