देवघर, मई 29 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार मधुपुर द्वारा युग सृजन जन्म शताब्दी साधना वर्ष शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गुरुवार को प्रखंड के खरजोरी गांव में कलश यात्रा के साथ राष्ट्र शौर्य समृद्धि जागरण पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया। महायज्ञ को लेकर ढोल-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा निकाली गई। मौके पर मधुपुर अनुमंडल के संयोजक रामानुज कुमार ने बताया कि गायत्री महायज्ञ करने का उद्देश्य समाज में फैली दुर्बुद्धि का नाश कर सद्बुद्धि स्थापित करना है। यज्ञ के दौरान भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए दीक्षा संस्कार, पुनसवन संस्कार, विद्यारंभ जैसे संस्कार कार्यक्रमों का आयोजन नि:शुल्क किया जाता है। महायज्ञ को लेकर पहले दिन गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। जहां शुक्रवार को हवन, यज्ञ एवं विभिन्न प्र...