बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। चास प्रखंड काण्ड्रा ग्राम के बालाबांध धाम में अवस्थित श्री श्री मां वैष्णो देवी मंदिर में वासंतिक चैत्र नवरात्र पर पंच-दिवसीय महायज्ञ व देव पूजन अनुष्ठान पुरोहित आचार्य त्रिवेणी पाण्डेय व अन्य पंडितों द्वारा किया जाएगा। यज्ञ का यजमान और मुख्य आयोजन कर्ता प्रिय देव माहथा व सपत्नीक माला माहथा हैं। योगीडीह मोड़ स्थित ईजरी नदी से सैकड़ों कुंवारी कन्याओं व महिलाओं द्वारा पंडितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोंचार करते हुए, यजमान द्वारा कलशों में जल भरकर लगभग पांच किलोमीटर दूरी काण्ड्रा के बालाबांध धाम में वर्षों पूर्व स्थापित मंदिर तक जल यात्रा का अनुष्ठान कार्यक्रम किया गया। सभी भक्तो ने भक्ति के नारों के कारण सारा वातावरण भक्तिमय होकर गुंजायमान हो उठा।आज के अनुष्ठान समारोह में मां के भक्त,संरक्षक...