गिरडीह, अप्रैल 5 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के झरघट्टा पंचायत के कोयरीडीह गांव स्थित काली मंडा परिसर में शनिवार को कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। यह कलश यात्रा यज्ञ परिसर से शुरू होकर लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जयंती नदी पहुंची। जयंती नदी में यज्ञ के आर्चाय सुबोध उपाध्याय ने विधि विधान से कलश की पूजा अर्चना करवाया और कलश में जल भरवाया। नदी से जल भरने के बाद कलश यात्रा यज्ञ परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। बता दें कि उक्त कलश यात्रा में 401 कन्याकुमारी और महिलाओं ने कलश उठाया था। सभी महिलाएं भगवा और लाल वस्त्र पहनकर माथे में कलश लेकर कतारबद्ध तरीके से धार्मिक जयघोष कर रही थी। यज्ञ में विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्र बजाए जा रहे थे। स्थानीय पुरोहितों के द्वारा शंख बजाए जा रहे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.