गिरडीह, फरवरी 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के माधोपुर में मंगलवार को महिलाओं एवं युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर तीन दिवसीय दुर्गा सप्तशती अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनुष्ठान के मुख्य पुरोहित राजेंद्र पांडेय व पवन पांडेय के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां ने पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद फुरचवा नदी तक गई। जहां विधिवत कलशों में जलभर कर यज्ञस्थल लाया गया। मौके पर मुख्य यजमान नरेश दास, सुरेश दास, पूर्व मुखिया जानकी राम, सातो दास, धनेश्वर दास, महेंद्र दास, गोपाली दास, तुलसी दास, प्रयाग दास, नोखलाल दास आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...