आदित्यपुर, फरवरी 27 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर 2 के रोड नंबर 27 स्थित श्रीश्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के प्रधान आचार्य डॉ रमेश कुमार उपाध्याय के साथ सहायक आचार्य पंडित विजय पांडेय उर्फ पपु, पंडित धर्मेंद्र पांडेय, पं सुरज पांडेय, पं मुकेश पांडेय आदि के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से कलश यात्रा, पंचांग पूजन, गणेश अम्बिका पूजन के साथ अग्नि स्थापन हुआ। ज्यौतिषाचार्य डॉ. रमेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि कलश यात्रा में 251 महिलाएं शामिल हुई। वहीं, श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की जा रही है। शाम को आरती और भजन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। अनुष्ठान में गणेश चौबे, मुरारी सिंह, ‌राजा, आदित्य, रोहित, सौरभ, अरिंदम दास विभूत...