धनबाद, जनवरी 22 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया के शिमलाबहाल गोपालीचक स्थित संकट मोचन मंदिर प्रागण में बुधवार को तीन दिवसीय रूद्र महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भाग लिया। कलश यात्रा में 1051 महिलाएं शामिल थीं। इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारें से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महिलाएं गोपालीचक से पैदल कतरास मोड़ होते हुए झरिया आनंद भवन तालाब पहुंचीं। यहां महिलाओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा। जय भोलेनाथ, जय हनुमान, जय श्रीराम के जोरदार उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा पुन: मंदिर वापस लौटी। कलश स्थापना के साथ यज्ञ शुरू हुआ। यज्ञशाला में सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह, गुड़िया देवी, नन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.