लोहरदगा, मार्च 19 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा के कैरो में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन कैरो दुर्गा बाड़ी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं- बालिकाएं कलश लेकर नंदिनी नदी पंहुचीं। आचार्य कौशल त्रिपाठी ने विधिवत संकल्प कराकर जल संग्रह कराया। भक्त पूरे गांव का भ्रमण करते हुए माता के जयकारे लगाते हुए पुनः दुर्गा बाड़ी पंहुचे। इस मौके पर महावीर मंडल अध्यक्ष विवेक प्रजापति, विशेश्वर प्रसाद दीन, सूरज मोहन साहू, वीरेंद्र महली, ब्रजेश कुमार, शैलेश कुमार, कैलाश महतो, शम्भू सोनी, गौतम साहू, जितवाहन महतो सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...