रामपुर, अप्रैल 3 -- गुरुवार को नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें पूरा नगर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। जनता इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू हुई कलश यात्रा बैंड-बाजों की मधुर धुनों और भजनों के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ रही थीं, वहीं श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए प्रभु का गुणगान कर रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया।कलश यात्रा से पूर्व कथा स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा पुन कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और हर ओर जयकारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.