मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लक्ष्मी नारायण नगर बेला में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ आयोजन कमेटी के सचिव सुभाष चंद्र दास ने कहा कि पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 201 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू हुई और गायत्री पूजन स्थल बेला तक गाजे बाजे के साथ पहुंची। फिर गायत्री माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पूजन के उपरांत वहां मौजूद सभी लोगों को गायत्री मंत्र का अर्थ बताया गया। मौके पर अरुण शाही, सुरेंद्र पांडेय, राम पुकार राय, अरविंद शाही, प्रशांत, जय किशोर सिंह, सत्येंद्र कुमार, चंदन कुमार, कृष्ण कुमार झा, सुनील मल्लिक एवं गोपाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.