फतेहपुर, मार्च 16 -- बिंदकी। क्षेत्र के जाफराबाद गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को विशाल कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ। कलश यात्रा गांव के सभी मंदिरों में पहुंची जहां पर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई। समाजसेवी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। 23 मार्च को विशाल भंडारा होगा। इस मौके पर रमाकांत तिवारी, श्यामा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...