दुमका, मार्च 14 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बौंड़ीया में स्थित पंचायत भवन के सामने गांव में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बताते चले की बोंड़ीया गांव में 251 महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं ने दुर्गा मंदिर के समीप स्थित नदी से वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ कलश में जल भरकर पूरे गाजे बाजे के साथ राधे राधे जयघोष के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली तथा कथा पंडाल में कलश स्थापना किया। श्रीमद्भागवत कथा 14 मार्च से लेकर आगामी आठ दिवसीय तक यह भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जो कि श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथावाचिका पूज्या दिव्या देवी के मुखारविंद से कथा श्रवण कराया जाएगा। तथा भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया जाएगा। कथा श्रवण संध्या 7:00 बजे से 11:00 बजे...