जौनपुर, मार्च 9 -- सिंगरामऊ (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घाघरपारा ग्राम पंचायत में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व आचार्य अर्पित द्विवेदी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान ब्रिजबाला उपाध्याय एवं लालचंद उपाध्याय रहे। सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मथुरा-वृंदावन से पधारे कथा व्यास राम बहादुर महाराज भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। यह कथा 9 मार्च से 15 मार्च तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। कथा प्रारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में मुख्य यजमान अपने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तक धारण कर सबसे आगे चल रहे थे। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों व...