बांदा, मार्च 23 -- नरैनी संवाददाता। कस्बे के रामलीला मैदान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर श्रीबिहारी जू महाराज मंदिर पहुंची। जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर पूजा की। मुख्य चौराहा होते हुए कलश यात्रा पुनः कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कथा के प्रथम दिन श्रीधाम वृंदावन से आयी कथा वाचक देवी राधिके ने गोकर्ण व्याख्यान की कथा का का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा में अवधेश मिश्रा, उमा मिश्र, दिनेश मिश्र, छविनाथ मिश्रा, कमलकांत द्विवेदी, राज नारायण त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।------मंतशा को सेवा रत्न सम्मानबांदा। संकल्प मानव सेवा संस्थान आगरा द्वारा आयोजित प्रदेश से...