उन्नाव, मई 13 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। क्षेत्र के कस्बा ऊगू शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में स्व. माता भगवती देवी पत्नी आचार्य श्रीराम शर्मा का शताब्दी वर्ष मनाने के लिए निकाली गई कलश यात्रा मंगलवार को ऊगू पहुंची। उसमें गांव और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने आरती की और नगर भ्रमण कराया गया। शाम दीप यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने नगर में हजारों दीपक जलाए गए। इस मौके पर मिथिलेश कुमार, राजा बाबू, जितेन्द्र कुमार, रामू आचार्य, विनीत मास्टर, शिवकुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...