सीवान, मार्च 27 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मैरीटार गांव के समीप सरयू नदी में गुरुवार की दोपहर कलश भरने गए एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजेश गोंड के 12 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार गोलू कुमार गांव के अन्य बच्चों के साथ रामनवमी पूजा के लिए सरयू नदी से जल भरने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रामनवमी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.