कलश बंधन यात्रा निकालकर संत रविदास को किया याद
मैनपुरी, अगस्त 14 -- रविदास शिरोमणि जयंती के उपलक्ष्य पर अलग-अलग गांवों में कलश बंधन यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास के जीवन व उनके विचारों को याद किया और समाज में भाईचारा व सदभाव बनाए रखने का संदेश दिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुगलपुर में संत रविदास शिरोमणि की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिसौदिया की अध्यक्षता में कलश बंधन यात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि अनुजेश प्रताप यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता व डा. धर्मेंद्र यादव ने संत रविदास शिरोमणि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भक्ति भाव के साथ कलश बंधन यात्रा निकाली गई। यात्रा का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.