कलश पूजन के साथ आज से शुरू होगा चैत नवरात्र
गाजीपुर, मार्च 18 -- गाजीपुर। चैत नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहा है और इसे लेकर जिलेभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार से नौ दिनों तक श्रद्धालु शक्ति की आराधना करेंगे। नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या धाम सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नवरात्र की तैयारी को लेकर शहर के मिश्र बाजार, गोराबाजार, नवाबगंज सहित प्रमुख देवी मंदिरों में बिजली की झालरों और फूलों से सजावट की गई है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की पूजा-अर्चना करेंगे। पूरे शहर में देवी गीतों की गूंज सुनाई दे रही है, जिससे बाजार और गलियां भक्ति रस में डूबी नजर आ रही हैं। श्रद्धालु व्रत और कलश स्थापना की तैयारियों में जुटे हुए हैं। घरों में भी पूजा की विशेष व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.