हाथरस, सितम्बर 30 -- हाथरस। सेवा संकल्प अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके जन्म स्थान वडनगर से वाराणसी तक कलश एवं बाइक यात्रा निकाली जा रही है। शहर के तालाब चौराहा पर भाजपाइयों ने इस कलश एवं बाइक यात्रा का स्वागत किया। मुरसान में कंचना फाटक पर भी इस यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में पूरे एक महीने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा के प्रभारी दीपक पटेल ने नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों को गिनाया। जिला पंचायत अध्यक्षा सीमा उपाध्याय ने सेवा संकल्प अभियान से सम्बंधित कार्यो व सरकार द्वारा किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का जगह-जगह स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम स...