कलशयात्रा संग शुरू हुआ शिवशक्ति महायज्ञ
बलिया, जून 7 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़सरी गांव स्थित अवनीनाथ महादेव मंदिर पर आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ की कलश यात्रा रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकली। मलमास के उपलक्ष्य में आयोजित यह नौ दिवसीय महायज्ञ 15 जून तक चलेगा। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, बैण्डबाजा के भक्ति धुनों पर सैकड़ों श्रद्धालु महिला व पुरुष भक्ति में मगन राजपुर, शिवरामपुर होते हुए बड़सरी पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में गंगाजल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के अवनीनाथ बाबा के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया।आयोजकों यह भी पढ़ें- निचितपुर टाउनशीप में आयोजित महाज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा ने बताया कि महायज्ञ का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.