रांची, अप्रैल 2 -- रातू, प्रतिनिधि। एतवार बाजार कॉलोनी रातू में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। इसमें 501 महिलाओं ने भाग लिया। कलशयात्रा एतवार बाजार से निकलकर रातू बड़ा तालाब पहुंची, जहां मुख्य पुरोहित की देखरेख में मां गंगे का आह्वान कर कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद कलशयात्रा देवी मंडप होते हुए पुनः एतवार बाजार पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया। देर शाम से परम श्रद्धेय अनुराग कृष्ण जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) ने श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया, जिसे सुनने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एतवार बाजार कॉलोनी के सभी लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...