मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के बिलरा पटेहरा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व बुधवार को गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजक इंद्रजीत सिंह व उनकी पत्नी विमला सिंह ने कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर कलशयात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजा,घंटा घड़ियाल और शंख ध्वनि के साथ कथावाचक वीरेंद्र कुमार द्विवेदी की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। कलशयात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर खुटहा गांव स्थित मन कामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कन्याओं और महिलाओं ने सेवटी नदी का पवित्र जल कलश में भरकर कथा स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापना की। जयश्री कृष्ण राधे राधे के उद्घोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। कथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शोभायात्रा में भानु तिवारी, पिंकेश सिंह,रा...