हजारीबाग, मई 15 -- चौपारण, प्रतिनिधि। यवनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम मध्यगोपाली में शुक्रवार को श्री श्री 108 श्री शनिदेव जयंती सह छठा वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ​कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। उन्होंने मुख्य पुजारी को कलश सौंपकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण कर्ता मोहन यादव एवं यज्ञ समिति के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कलश यात्रा की विशेषताएँ कलश यात्रा में 501 कन्याओं एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ श्रद्धालु करीब एक किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर गड़काली पहुंचे, जहां आचार्य सह प्रवचनकर्ता श्री नंदकिशोर पांडेय जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभ...