रांची, मई 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के भैंसादोन गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के नौवें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए चनकोपी नदी पहुंची। नदी तट पर पुजारी गणेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का आवाहन कर विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद कलश लेकर पहुंचीं महिलाओं ने नदी से जल उठाया। जलभराव के बाद कलशयात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई। कलशयात्रा के बाद पुजारी गणेश गिरी ने यजमान बालेश्वर साहू एवं उनकी पत्नी ललिता देवी, संजय साहू एवं उनकी पत्नी विमला देवी तथा पवन कुमार साहू को बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान गौरी-गणेश पूजन, नवग्रह पूजन और षोडश मातृका पूजन समेत कई धार्मिक अनुष्ठान संपन...