मोतिहारी, मई 4 -- सिकरहना, निज संवाददाता। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में सोमवार सुबह श्रीविष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली जा रही कलशयात्रा के दौरान डीजे को धार्मिक स्थल के पास से गुजारने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर रोड़ेबाजी की। गुस्साए लोगों ने आसपास के घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंचे ढाका बीडीओ मो. इस्माइल अंसारी रोड़ेबाजी में चोटिल हो गए। वहीं, पुलिस की गाड़ी का शीशा और सड़क पर खड़े एक ऑटो को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनों पक्षों को समझाकर निर्धारित रूट से कलशयात्रा को निकलवाया। इस दौरान भंडार चौक से साहू चौक तक पुलिस छावनी में तब्दील है। कलश यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर व साहू मठ से निकलकर मुख्य सड़क ...