बरेली, अप्रैल 13 -- जिला ताइक्वांडो यूथ क्लब की ओर से रविवार को बेदी इंटरनेशनल स्कूल में कलर बेल्ट टेस्ट हुआ, जिसमें 147 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेदी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अमनदीप बेदी और जिला ताइक्वांडो यूथ क्लब के अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री, सचिव पुष्पेंद्र सागर व कोषाध्यक्ष अनिल ने मुख्य अतिथि एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को सम्मानित किया। बेल्ट टेस्ट में एग्जामिनर रघुवीर, अंकित मौर्य, कोच मोहित यादव, पुरुषोत्तम महतो, अनंत, रोहित, अजय, पूजा, दीपांशु, शिल्पी, सुमित उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...