लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- शहर में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा मई 2025 में लागू की गई कलर कोड योजना अब पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। यातायात व्यवस्था को सुधारने और प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए 3 मई 2025 से इस योजना को लागू किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। योजना के तहत ई-रिक्शाओं को अलग-अलग रंगों की पट्टियों के आधार पर नौ निर्धारित रूटों पर चलाने का नियम बनाया गया था, ताकि शहर में यातायात सुचारु रूप से चल सके। लेकिन अधिकांश ई-रिक्शा चालक नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से वाहन चला रहे हैं। नतीजा यह है कि शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थिति यह है कि पीली पट्टी वाले ई-रिक्शा एलआरपी चौराहे से मेला मैदान त...