कोलकाता, जुलाई 6 -- पश्चिम बंगाल में सरकारी बसों के कलर का किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है। इस बार यह चर्चा में इसलिए है, क्योंकि सड़कों पर उतरीं नई बसें अब भगवा रंग के साथ हैं। इससे पहले इनकी पहचान नीली और सफेद और लाल रही थी। खास बात है कि ये रंग इत्तेफाक के साथ राज्य की सरकारों के साथ बदलते रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को विस्तार से समझते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वाम सरकार के समय लाल रहीं सरकारी बसें अब भगवा रंग में नजर आ रहीं हैं। जबकि, तृणमूल कांग्रेस के शासन में इनका रंग नीला होता था। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में न्यू टाउन में सोनारपुर को ईको स्पेस से जोड़ने वाले मार्ग पर एक सरकारी एसी बस नजर आई। तब नीली और सफेद बस के इंतजार में खड़ी जनता ने भगवा बस की यात्रा की।निजी खिलाड़ी भी मैदान में खबर है कि दक्षिण 24 परगना में घटकपु...