पीटीआई, मार्च 30 -- फरीदाबाद में जमीन के मुआवजे के लालच में बेटे ने अपनी ही पत्नी के साथ मिलकर 65 वर्षीय बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर बल्लभगढ़ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बहू पूनम को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी बेटे ललित की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या को 16 मार्च को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच फरीदाबाद के सेक्टर 67 के माछगर गांव में अंजाम दिया गया। मृतक महिला ओमवती के दो बेटे हैं और दोनों विवाहित हैं। वह कुछ समय से अपने बड़े बेटे ललित और बहू पूनम के साथ रह रही थीं। मृतक महिला का छोटा बेटा अमित और उसकी पत्नी ममता बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के स्कूलों में रीलबाजी बैन, शिक्षा विभाग का कड़ा आदेश, उल्लंघन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.