मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलमबाग रोड से लेकर मोतीझील पुल के बीच शुक्रवार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान दो एंबुलेंस और एक वीआईपी वाहन समेत अन्य गाड़ियां फंसी रहीं। दोपहिया वाहन गली-मोहल्लों से होकर निकले। चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। 12 बजे के बाद जाम थोड़ा कम होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ दुकानदारों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- तपती सड़कों के बीच अंबा में थमा जनजीवन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...