मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। मनरेगा योजना के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों ने मानदेय और ईपीएफ राशि का भुगतान नहीं होने को लेकर कलम बंद हड़ताल की घोषणा किया। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को रानीपुर ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि विकास खंड रानीपुर में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक, एपीओ, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर पिछले कई महीनों से बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। मानदेय न मिलने के कारण इन कर्मचारियों के परिवारों के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। वेतन के साथ-साथ कर्मचारियों की भविष्य निधि (ईपीएफ) की राशि भी लंबे समय से लंबित है। यह भी पढ़ें- वीबी-जी राम जी के कर्मियों ने की कलम बंद हड़ताल का ऐलान इससे कर्मचारियों में अपनी भ...