महाराजगंज, जुलाई 27 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल भंसार कार्यालय में भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर प्रभावी रूप से रोक लगाए जाने के बाद दर्जनों भारतीय एजेंटों और कर्मचारियों की आजीविका पर संकट गहरा गया है। इसको लेकर भारतीय एजेंट और ट्रांसपोर्टर संगठनों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। भारतीय कस्टम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष रतन गुप्ता ने बताया कि रविवार को फल और सब्जी से लदी गाड़ियों को छोड़कर अन्य कोई भी वाहन नेपाल नहीं गया। केवल वही वाहन नेपाल की ओर रवाना हुए, जिनकी कस्टम प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी। कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से आंदोलन और तेज किया जाएगा। नेपाल एजेंट संघ ने नया नियम लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया कि अब भंसार कार्यालय में केवल वही व्यक्ति प्रवेश कर सकेगा, जिसके पास...