बरेली, अप्रैल 16 -- दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज हैं रोजगार सेवक 6 से 27 अप्रैल तक पोस्टकार्ड अभियान, 1 मई को जिला मुख्यालय पर धरनाफोटो... फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल करके ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बीडीओ की गैरमौजूदगी में एडीओ को ज्ञापन दिया। रोजगार सेवकों कलमबंद हड़ताल शुरू करके आंदोलन की घोषणा की है। गुरुवार को फरीदपुर ब्लॉक के रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मी नारेबाजी करते हुए ब्लॉक कार्यालय के गेट पर पहुंचे। कलम बंद हड़ताल का ऐलान करके प्रदर्शन किया। मनरेगा मजदूरों ने आरोप लगाया कि दो वर्षों से मानदेय नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल उनका परिवार भुखमरी से जूझ रहा है। प्रदेशव्यापी आंदोलन के दौरान ...