रांची, मार्च 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में लंबित एसीपी/एमएसीपी भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने होली की छुट्टी के बाद शुक्रवार को विवि खुलने पर काला बिल्ला लगाकर कलमबंद आंदोलन जारी रखा। कर्मचारियों कहना है कि एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन व मोडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी/एमएसीपी) से जुड़े लंबित भुगतान की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी संघ ने कहा कि अगर 7 मार्च तक लंबित एसीपी/एमएसीपी भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ ने घोषणा की कि 9 मार्च से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.