भागलपुर, मार्च 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के दक्षिणी क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में से एक मिरजानहाट कलबगंज इलाके में पिछले दो दिनों से नगर निगम द्वारा जलापूर्ति पाइपलाइन में गंदा पानी आ रहा है। जिसकी वजह से इलाके के लोग गंदा और बदबूदार पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। इस दौरान कई लोगों ने आसपास के निजी बोरिंग वालों से संपर्क कर पानी की व्यवस्था की है तो कई लोग अब आधे किलोमीटर दूर दूसरे मोहल्ले में जाकर पानी ढो कर ला रहे हैं।इलाके के रहने वाले महेश कुमार, आरती देवी, विभूति प्रसाद और वाल्मिकी मिश्रा ने बताया कि शनिवार से ही मोहल्ले में पाइपलाइन से आ रहा पानी गंदा और बदबूदार है। इसको लेकर बोरिंग संचालक से भी शिकायत की गई, पर 48 घंटा बीतने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। अब मजबूरी में वे लोग मोहल्ले के कुछ लोगों के घर पर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.