बागेश्वर, फरवरी 17 -- राज्य योजना के अंतर्गत कपकोट विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने धनराशि स्वीकृत हुई है। विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि कलनाबैंड-पंत क्वैराली-बिलखैत-गैराड़ मोटर मार्ग की क्षतिग्रस्त नापभूमि के के लिए एक करोड़, दो लाख, 26 हजार की वित्तीय स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति प्रभावित ग्रामीण परिवारों को सीधी राहत प्रदान करेगी। क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को गति और निरंतरता देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...