मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर स्थानीय कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा विभाग के बैनर तले एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में होने वाली जन-धन हानि को रोकने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को जागरूक व प्रशिक्षित करना था। यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट में मॉकड्रिल, फायर ब्रिगेड ने छत पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालाआपातकालीन स्थिति का परीक्षण मॉक ड्रिल के दौरान कलक्ट्रेट में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। इस दौरान इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की छत पर फंसे दो लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा और एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया। इस लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए आपातकालीन सेवाओं की तत्परता का ...