बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। कलक्ट्रेट में मटरू नाम के लंगूर ने मंगलवार को फिर उत्पात मचाया। धरना देने आए सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स के बीच पहुंचकर एक महिला कर्मचारी के हाथ में काट लिया। वहीं अधिकारियों की गाड़ियों पर उछलकूद करने के बाद एक दरोगा के सिर पर भी बैठ गया। इससे कलक्ट्रेट में अफरा तफरी की स्थिति रही। बंदरों से आतंक से मुक्ति पाने के लिए कलक्ट्रेट प्रशासन की ओर से एक लंगूर बंदर को पाला हुआ है। इसे लोग मटरू नाम से पुकारते है। आए दिन लंगूर (मटरू) का उत्पात सुर्खियों में रहता है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के धरने के बीच मटरू पहुंच गया। इससे धरना दे रहे लोग घबरा गए। इसी बीच लंगूर ने धरने पर बैठी एक सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी के हाथ में काट लिया। लोगों ने जै...