बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, संवाददाता। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत डीएम अवनीश कुमार राय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सभी चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन पर लखनऊ निदेशालय से आये जनगणना प्रभारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य की रूपरेखा, उनके दायित्वों, समन्वय प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी पोर्टल का तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। डीएम ने बताया कि आगामी जनगणना डिजिटल मोड में कराई जाएगी। जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इस बार पहली बार स्वजनगणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.