सोनभद्र, मई 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रदेश सरकार की तरफ से अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में की गई ऐतिहासिक वृद्धि के बाद रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भव्य सम्मान समारोह एवं मानदेय वितरण शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- सम्मान समारोह में अनुदेशकों को बढ़े मानदेय के चेक वितरितकार्यक्रम की विशेषताएँ इस निर्णय से प्रदेश के 24,517 तथा सोनभद्र के 460 अनुदेशक सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। जैसे ही प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि की घोषणा हुई, सभागार ...