एटा, अप्रैल 8 -- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत और महान क्रांतिकारी मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर बुधवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कलक्ट्रेट बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने देश की आजादी में मंगल पांड़ेय के योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभागार में आयोजित गोष्ठी का के दौरान मंगल पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के सचिव राजीव शर्मा एडवोकेट ने कहा कि मंगल पांडेय ने ही 1857 की क्रांति की पहली चिंगारी जलाई थी, जिसने आगे चलकर एक मशाल का रूप लिया और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। गवर्निंग काउंसिल अभिषेक शर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज के समय में देश और समाज में व्याप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.