एटा, जनवरी 11 -- एटा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई। सोमवार को ताल ठोंकने के लिए प्रत्याशी मैदान दिखाई देंगे। एसोसिएशन ने चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पहले ही हो चुका है। नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरु होगी। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महासचिव रोहित पुंढीर ने बताया कि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार शाक्य, सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण पांडेय, द्विजेन्द्र सिंह सिसौदिया, राधेश्याम वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा को बनाया गया। जिनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया होगी। बताया कि 12 जनवरी से नामांकन शुरु होंगे। नामांकन 12-13 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे होंगे। 14 जनवरी को नामांकन पत्रों क...