एटा, जनवरी 31 -- कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शनिवार को मतदान किया गया। सुबह से अधिवक्ताओं वोट डालने में जुट गए। शाम तक चले मतदान में 1054 मत पढ़ सके। जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 1136 थी। इसके बाद मतगणना का शुरू किया गया। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का मतदान शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू हो गया। दोपहर तक मतदान रुक-रुककर होता रहा। दोपहर बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ ली। कलक्ट्रेट बार के सभागार में मतदान किया जा रहा है। बार के बाहर सभी प्रत्याशियों की भीड़ जुटी रही। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में अन्य अधिवक्ताओं से मतदान करने की अपील कर रहे थे। हर घंटें पर अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशियों को गुणा गणित बन बिगड रहा था। जो भी मतदान करने के लिए आ रहा था वह पहले वहां पर माहौल पता करता था, जिसके पक्ष में अधिक लोग चर्चा...