मेरठ, जुलाई 9 -- Meerut News: मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। इस दौरान पुलिस कस्टडी में कचहरी के अंदर ही आरोपियों ने नारे लगाए। वहीं दूसरी ओर एहतियातन ललिता के गांव को सील कर दिया गया। कलक्ट्रेट गेट पर ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने बुधवार को धरना दिया था और रोड जाम की थी। पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी थी और एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय ने थप्पड़ बरसाए थे। इनकी वीडियो फोटो भी वायरल हुई थी। सिविल लाइन थाने में दरोगा मुकुल कुमार की ओर से 13 लोग नामजद करते हुए 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया कि पुलिस...