बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला प्रेमी युगल शादी करने और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाने मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचा। प्रेमी युगल डीएम को प्रार्थना पत्र देने के लिए जाने लगा तभी युवती के परिजन पहुंच गए और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इससे कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को परिजनों से बचाकर कोतवाली ले गई। वहीं मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। प्रेमी युगल ने बताया कि वे दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों में आठ साल से प्रेम प्रसंग है। परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। युवक बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर चुका है, जबकि युवती नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। प्रेमी युगल ने बताया कि मंगलवार को वे डीएम...