भदोही, जुलाई 24 -- ज्ञानपुर, संवाददादाता। चार सूत्रीय मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंची समर्थक व कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी डॉ. नीलम मिश्रा ने डीएम को संबोधित पत्रक एडीएम शुभांगी शुक्ला को दीं। मांग के समर्थन में सपा पार्टी के लोगों ने खूब नारेबाजी की। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। इस दौरान डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक उत्तर प्रदेश में पूर्व में कई प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं का रद्द होना, प्रदेश के करीब नौ हजार प्राइमरी स्कूलों का बंद किया जाना एवं प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं में फीस में बढ़ोत्तरी होना हर स्तर से गलत है। यह भी पढ़ें- फजल महमूद ने किया महायज्ञ, विधायकों ने सत्याग्रह नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज करना गलत है। केंद्रीय शिक्षा मंत्...