महाराजगंज, जून 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक आवास के सामने उद्यान विभाग की खाली पड़ी दो हेक्टेयर भूमि पर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क की स्थापना की जाएगी। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की विशेष पहल पर उद्यान विभाग ने दो करोड़ 18 लाख 60 हजार रुपये का इस्टीमेट व कार्ययोजना तैयार कर लखनऊ निदेशालय को भेज दी है। कार्ययोजना को स्वीकृति मिलने के बाद जिला मुख्यालय परिसर में आमजन को एक अत्याधुनिक पार्क की सौगात मिल जाएगी। इस पार्क में लोग सुबह-शाम सैर-सपाटा कर सकेंगे और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। जिला उद्यान अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी के मुताबिक लोहिया पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क में विभिन्न औद्यानिक व निर्माण कार्य की कार्यायोजना है। इसमें लॉन, माउंट का विकास किया जाएगा। पार्क के किनारे श...